16 कम्पनियां 850 से अधिक दिव्यांगों को देंगी रोजगार

वाराणसी। प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 21 जुलाई शुक्रवार को भेलूपुर स्थित सी. एम. एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में आयोजित बृहद मंडलीय दिव्यांग जन रोजगार मेले में 16 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी। कम्पनियां 850 से अधिक दिव्यांगों को रोजगार देंगी । भारत सरकार द्धारा

Advertisement

वाराणसी। प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 21 जुलाई शुक्रवार को भेलूपुर स्थित सी. एम. एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में आयोजित बृहद मंडलीय दिव्यांग जन रोजगार मेले में 16 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी। कम्पनियां 850 से अधिक दिव्यांगों को रोजगार देंगी ।

भारत सरकार द्धारा संचालित दिव्यांग जनों के लिए नेशनल कैरियर सर्विस सेंटर कानपुर, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय वाराणसी, दिव्यांग जनों को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में कार्यरत संस्था जन विकास समिति वाराणसी, द स्पेशल एबल फाउंडेशन के संयुक्त पहल आयोजित मेले में दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक वाराणसी सहित पूर्वांचल के दिव्यांगजन हिस्सेदारी कर सकते हैं।

मेला के संयोजक राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉ उत्तम ओझा ने गुरूवार को ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रथम मंडलीय वृहद दिव्यांग जन मेले में कुल 16 कंपनियां आ रही हैं। उनके पास विभिन्न पदों के लिए महिला-पुरूष मिलाकर 850 से अधिक पद रिक्त हैं, जो दिव्यांग जनों के लिए हैं। योग्यतानुसार दिव्यांग जन आवेदन करके इन रिक्त पदों को पूर्ति कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मेले में अमेजन, फ्लिपकार्ट, पे-एटीएम, महिंद्रा ऑटो, सार्थक फाउन्डेशन, यूनी लीवर, जालान्स ग्रुप, रेड्डी फाउंडेशन, आईडिया, सागर रत्ना सहित देश की प्रतिष्ठित कंपनियां सहभाग कर रही हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.