महिलाओं साथ हुई घिनौनी हरकत पर भड़के अक्षय कुमार

मणिपुर : मणिपुर में एक घटना सामने आई है, जहां भीड़ ने दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर दिया। इतना ही नहीं आरोप है कि पीड़ित महिलाओं को सड़क किनारे खेत में ले जाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया

Advertisement

मणिपुर : मणिपुर में एक घटना सामने आई है, जहां भीड़ ने दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर दिया। इतना ही नहीं आरोप है कि पीड़ित महिलाओं को सड़क किनारे खेत में ले जाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस घटना को लेकर गुस्सा जाहिर किया जा रहा है। इस घटना को लेकर अभिनेता अक्षय कुमार ने भी ट्वीट किया।

अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा,

“मैं मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का वीडियो देखकर हैरान हूं। मुझे उम्मीद है कि दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि कोई भी दोबारा ऐसा भयानक काम करने के बारे में नहीं सोचेगा।”

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 4 मई को मणिपुर की राजधानी इंफाल से 35 किमी दूर कांगपोकपी जिले में हुई थी। इस संबंध में कांगपोकपी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने पुलिस को मामले की तुरंत जांच करने का आदेश दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.