जीवित वृद्ध विधवा को मृत घोषित कर पेंशन के लाभ से कर दिया वंचित

बोकारो। चंदनकियारी प्रखंड के झालबरदा पंचायत के मुखिया और पंचायत सचिव ने पेंशन योजना का भौतिक सत्यापन करते हुए यहां की एक जीवित वृद्ध विधवा प्रमिला देवी को मृतक घोषित कर दिया है। इसके चलते वह पेंशन योजना के लाभ से वंचित हो गई। पीड़ित

Advertisement

बोकारो। चंदनकियारी प्रखंड के झालबरदा पंचायत के मुखिया और पंचायत सचिव ने पेंशन योजना का भौतिक सत्यापन करते हुए यहां की एक जीवित वृद्ध विधवा प्रमिला देवी को मृतक घोषित कर दिया है। इसके चलते वह पेंशन योजना के लाभ से वंचित हो गई। पीड़ित पंचायत से लेकर प्रखंड कार्यालय तक पेंशन योजना का लाभ के लिए भटक रही है।

महिला ने चंदनकियारी प्रखंड कार्यालय आकर प्रखंड प्रमुख निवारण सिंह चौधरी से गुहार लगाई। प्रमुख के समक्ष ऑपरेटर ने बताया कि मुखिया और पंचायत सचिव ने भौतिक सत्यापन में महिला को मृत घोषित कर दिया था। बाद में पता चलने पर नया पेंशन योजना स्वीकृति के लिए भेजा गया है।

वृद्ध विधवा महिला के मुताबिक, 2023 में उसे एक बार भी पेंशन नहीं मिला है। पंचायत की मुखिया बसन्ती देवी व पंचायत सचिव अखिलेश महतो ने उसके जीवित रहते ही मृत घोषित कर पेंशन योजना के लाभ से वंचित कर दिया है। इससे उसे काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस बुढ़ापे की उम्र में वह कितना भीख मांग कर खाएगी। यदि उसे पेंशन का लाभ नहीं मिलता है, तो भुखमरी की स्थिति आ जाएगी।

इधर, पंचायत सेवक अखिलेश महतो ने बताया कि पेंशन योजना की सत्यापन में वृद्ध विधवा महिला प्रमिला देवी को भूल बस मृत घोषित कर दिया गया है। जानबूझकर ऐसा नहीं किया गया है। नया पेंशन लागू करने के लिए प्रखंड कार्यालय से 31 जुलाई को स्वीकृति के लिए चास अनुमंडल कार्यालय भेजा गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *