ईसीएल में राजभाषा माह 2023 का शुभारंभ

ईसीएल मुख्यालय के तकनीकी भवन में ईसीएल की निदेशक (कार्मिक) की अध्यक्षता में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक) आहुती स्वाईं ने संपूर्ण ईसीएल में राजभाषा (हिंदी) माह, 2023 का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मौके पर

ईसीएल में राजभाषा माह 2023 का शुभारंभ
Advertisement

ईसीएल मुख्यालय के तकनीकी भवन में ईसीएल की निदेशक (कार्मिक) की अध्यक्षता में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक) आहुती स्वाईं ने संपूर्ण ईसीएल में राजभाषा (हिंदी) माह, 2023 का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मौके पर मुख्यालय के विभागीय प्रधानों क्षेत्रों से आये क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधकगण, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक (कार्मिक) ने कहा कि अपनी भाषा के प्रति लगाव और अनुराग राष्ट्र प्रेम का ही एक रूप है। हिंदी ने सभी भारतवासियों को एक सूत्र में पिरोकर सदैव अनेकता में एकता की भावना को पुष्ट किया है। ईसीएल एवं इसके समस्त खनन क्षेत्र राजभाषा (हिंदी) के संवर्धन के लिए सदैव ऊर्जावान और सतत प्रयासरत है। आज से राजभाषा (हिंदी) माह, 2023 भी शुरू हो रहा है। उन्होंने उपस्थित सभी जनों से अनुरोध किया कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा हिंदी का प्रचार-प्रसार करें। सभी कर्मियों को इस अभियान से जोड़ें।

इसे भी पढ़ें : – जब बीच हवा में अटक गई इंडिगो की यात्रिओं की सांसे, जानें पूरा घटनाक्रम

प्रतियोगिताएं करवाएं, हिंदी दिवस समारोह का आयोजन करें और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें।आज के दौर में आर्टिफिशलइन्टेलिजन्सकी सहायता से हिंदी में कार्य करना बहुत आसान हो गया है। बैठक से निदेशक (कार्मिक) द्वारा सर्वश्रेष्ठ राजभाषा दायित्व निर्वहन के लिए राजभाषा शील्ड प्रदान किये जाने की पहल की गई है व इसका मूल्यांकन तिमाही रूप से किया जायेगा। यह शील्ड हम सभी में राजभाषा संबंधित एक दायित्व बोध संभारित करेगी तथा नित्य अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। यह पुरस्कार प्रथमत: बार ईसीएल के सलानपुर क्षेत्र को प्रदान किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.