मुख्यमंत्री ने केंद्र से की मांग : राज्य के इतिहास और परंपरा के आधार पर हो कोल प्रोजेक्ट्स का नाम

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को भारत सरकार के केंद्रीय खान एवं कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित विभिन्न कोयला खनन परियोजनाओं एवं निजी कोयला परियोजना का नामकरण स्थानीय

Advertisement

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को भारत सरकार के केंद्रीय खान एवं कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित विभिन्न कोयला खनन परियोजनाओं एवं निजी कोयला परियोजना का नामकरण स्थानीय स्थल, गांव, मौजा, पंचायत, प्रखंड, झारखंड राज्य के महापुरुषों एवं दर्शनीय स्थलों आदि के अनुरूप किया जाये। हेमंत सोरेन ने पत्र में अनुरोध किया है कि कोल इंडिया लिमिटेड, निजी कंपनियों एवं अन्य लोक उपक्रमों के द्वारा संचालित खनिज परियोजनाओं का नामकरण भारत सरकार द्वारा स्थानीय जनमानस की भावनाओं, परंपरा, संस्कृति आदि के आधार पर नहीं किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : – जब बीच हवा में अटक गई इंडिगो की यात्रिओं की सांसे, जानें पूरा घटनाक्रम

उन्होंने चतरा जिला में संचालित खनन परियोजनाएं आम्रपाली कोयला परियोजना, अशोक कोयला परियोजना एवं मगध कोयला परियोजना का उदाहरण देते हुए कहा है कि इन कंपनियों द्वारा जन भावनाओं के खिलाफ जाकर स्थानीय जन भावनाओं की संस्कृति, परंपरा और इतिहास को उचित सम्मान नहीं दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने मांग की है कि झारखंड की पहचान एक खनिज संपदा बहुल राज्य के रूप में स्थापित हुई है और देश के विकास में इसका अहम योगदान है। खनिजों से प्राप्त राजस्व का बड़ा भाग कोयला खनिज से ही प्राप्त होता है, जिसका लगातार दोहन किया जा रहा है। अनुरोध है कि यहां के संस्कृति, परंपरा और इतिहास को उचित सम्मान दिया जाये।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.