‘इंडिया’ गठबंधन की मुंबई बैठक में 28 दलों के 62 नेता होंगे शामिल

मुंबई। विपक्षी दलों के ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (I.N.D.I.A.) गठबंधन की तीसरी बैठक गुरुवार की शाम को मुंबई में शुरू हो रही है। इस बैठक में 2 नई पार्टियां शामिल हो रही हैं, नतीजतन इंडिया गठबंधन की इस बैठक में 28 पार्टियां शामिल होंगी।

'इंडिया' गठबंधन
Advertisement

मुंबई। विपक्षी दलों के ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (I.N.D.I.A.) गठबंधन की तीसरी बैठक गुरुवार की शाम को मुंबई में शुरू हो रही है। इस बैठक में 2 नई पार्टियां शामिल हो रही हैं, नतीजतन इंडिया गठबंधन की इस बैठक में 28 पार्टियां शामिल होंगी। इन सभी पार्टियों के 62 नेता बैठक में शिरकत करेंगे।

बिहार के पटना में हुई विपक्षी दलों की पहली बैठक में 16 पार्टियां नजर आई थीं। इसके बाद कर्नाटक के बेंगलुरु में हुई दूसरी बैठक में विपक्षी दलों की संख्या 26 हो गई। मुंबई में हो रही तीसरी बैठक में 2 पार्टियां और जुड़ने की वजह से विपक्षी दलों का आंकड़ा 28 तक पहुंच गया है। इस बैठक में 5 अहम बिंदु रहने वाले है। बतौर संजय राऊत इस बैठक में इंडिया गठबंधन का संयोजक तय होगा, कोऑर्डिनेशन कमेटी के नेता का नाम सुनिश्चित किया जाएगा। गठबंधन का लोगो, झंडा और सीट शेयरिंग फॉर्मुला पर भी फैसला होगा।

इसे भी पढ़ें : –बड़ी खबर : एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

शिवसेना (ठाकरे गुट) की मेजबानी में हो रही इस बैठक में गठबंधन के संयोजक के तौर पर नीतीश कुमार, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के नामों पर चर्चा हो रही है। इसमें नीतीश कुमार और राहुल गांधी के खेमे खासे उत्साहित नजर आ रहे है। एक ओर कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी के नाम पर जोर दिया जा रहा है। वहीँ बिहार से आरजेडी और अन्य पार्टियां नीतीश कुमार के नाम को आगे कर रही है। ऐसे में एक मंच पर आसीन इन नेताओं में नेतृत्त्व को लेकर अंदरूनी रस्साकशी की चर्चा राजनीतिक गलियारों में तेज हो गई है।

इसे भी पढ़ें : – घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की नई दरें लागू, 200 रुपये हुआ सस्ता

महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि विपक्षी दलों का यह इंडिया नहीं, बल्कि घमंडिया गठबंधन की मीटिंग है। उन्होंने इंडिया गठबंधन की बैठक पर तंज कसते हुए शेर पढ़ते हुए कहा कि मिल कर बैठे हैं, महफिल में जुगनू सारे, ऐलान ये है कि सूरज को हटाया जाए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *