ECL मुख्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन

ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (Eastern Coal Fields Limited) के मुख्यालय में हर माह सेवानिवृत होनेवाले अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान में सेवानिवृति सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। प्रत्येक माह की भांति 31 अगस्त गुरुवार को सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अगस्त 2023 में

सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन
Advertisement

ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (Eastern Coal Fields Limited) के मुख्यालय में हर माह सेवानिवृत होनेवाले अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान में सेवानिवृति सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। प्रत्येक माह की भांति 31 अगस्त गुरुवार को सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अगस्त 2023 में ईसीएल मुख्यालय से चार कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत होनेवालों में भरत कुमार प्रधान कार्यालय अधीक्षक, पापिया बनर्जी लिपिक, रबी बौरी जूनियर कुक एवं श्याम स्वीपर शामिल है। सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों ने कंपनी में अपने द्वारा दिये गये योगदान व अपने कार्यकाल के अनुभव को सभी उपस्थितगण के साथ साझा किया एवं कंपनी को धन्यवाद व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें : –बड़ी खबर : एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

मुख्यालय की भांति ईसीएल के क्षेत्रों में भी सेवानिवृत होनेवाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किये गये। ईसीएल मुख्यालय में हुए सम्मान समारोह में उपस्थित ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एपी पंडा, निदेशक (वित्त) मो. अंजार आलम, निदेशक (कार्मिक) आहूति स्वाईं, निदेशक (तकनीकी) योजना एवं परियोजना निलेन्दु कुमार सिंह एवं निदेशक (तकनीकी) संचालन नीलाद्रि राय ने सेवानिवृत होनेवाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके द्वारा कंपनी को दिये गये योगदान को सराहा तथा उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *