चलती बाइक में लगी आग

Ranchi। सदर थाना क्षेत्र के इमाम कोठी के समीप सड़क पर चलती बाइक में अचानक आग लग गई। हालांकि घटना में दो बाइक सवार बाल बाल बच गए। घटना गुरुवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट से पल्सर 200 सीसी बाइक में

बाइक में लगी आग
Advertisement

Ranchi। सदर थाना क्षेत्र के इमाम कोठी के समीप सड़क पर चलती बाइक में अचानक आग लग गई। हालांकि घटना में दो बाइक सवार बाल बाल बच गए। घटना गुरुवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट से पल्सर 200 सीसी बाइक में अचानक आग से बाइक जलकर खाक हो गया। इसमें बाइक सवार दोनों भाई बाल-बाल बच गये।बताया जा रहा है कि छोटा मुरी (सिल्ली) निवासी करण मुंडा और देव मुंडा (दोनों भाई) बाइक से बूटी मोड़ से कोकर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से बाइक में आग लग गयी। घटना के बाद आग पर काबू पाने के लिए दोनों भाई और स्थानीय लोग ने कोशिश की, लेकिन बाइक के टंकी में पेट्रोल होने से गाड़ी में आग तेजी से फैल गयी। बाइक जलकर राख हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस के पहुंचने तक बाइक जलकर राख हो चुकी थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *