पढ़ने के लिए विद्यालय निकली तीन छात्रा गायब

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पढ़ने के लिए घर से निकालने के बाद लापता हुई तीन छात्राओं का 24 घंटे के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है। जिससे परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है। काफी खोजबीन

तीन छात्रा गायब
Advertisement

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पढ़ने के लिए घर से निकालने के बाद लापता हुई तीन छात्राओं का 24 घंटे के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है। जिससे परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है।

काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर परिजनों ने इसकी सूचना रिफाइनरी सहायक थाना को दिया है। पुलिस इस संबंध में लिखित आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की बात कर रही है। इधर बेचैन परिजन अपने रिश्तेदार सहित अन्य जगहों पर लगातार खोजबीन कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि रिफाइनरी सहायक थाना क्षेत्र के चकबल्ली निवासी मोहम्मद सुल्तान के परिवार की तीन बच्ची शुक्रवार को करीब 11:30 बजे घर से पढ़ने के लिए जाने की बात निकली थी। जिसमें से दो बच्ची क्रांति पार्वती उच्च विद्यालय महना एवं एक बच्ची महिला महाविद्यालय बीहट की छात्रा है।

इसे भी पढ़ें : – अनिमेष जैन ने NTPC के कोयला खनन प्रभाग के मुख्य महाप्रबंधक का पदभार संभाला

परिजनों का कहना है कि क्रांति पार्वती उच्च विद्यालय महना में नवम वर्ग पढ़ने वाली दो बच्ची एवं महिला कॉलेज बीहट में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक बच्ची अपने विद्यालय एवं महाविद्यालय जाने की बात कहकर घर से निकली थी। शाम में छुट्टी समय जब वापस नहीं लौटी तो खोजबीन किया गया।

जिसमें पता चला कि तीनों अपने विद्यालय और महाविद्यालय में पढ़ने के लिए पहुंची ही नहीं। इसके बाद हम सब बेचैन हो गए, लगातार खोजबीन करना शुरू किया। जिसके बाद देर शाम में मामले की सूचना थाना को दी। रातभर खोजबीन करते रहे हैं। शनिवार की सुबह नौ बजे तक खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका।

इसे भी पढ़ें : – महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, पति समेत तीन गिरफ्तार

परिजनों का कहना है कि हम सब अपने बच्चियों के साथ किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं। इस संबंध में रिफाइनरी सहायक थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने शनिवार को बताया कि मामले की सूचना मिली है। लेकिन आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलने के बाद उसी के आधार पर छानबीन की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *