झारखंड के खेल प्रशिक्षकों को दिया जायेगा कैश अवार्ड

रांची। झारखंड के खेल प्रशिक्षकों को कैश अवॉर्ड का लाभ दिया जाना है। इसके लिए खेल निदेशालय, झारखंड के निर्देश के बाद सभी जिलों में इसके लिए जिला खेल पदाधिकारी के माध्यम से पांच सितम्बर तक आवेदन मंगाए जा रहे हैं। रांची सहित दूसरे जिलों

अब किन्नरों को मिलेगा ओबीसी में आरक्षण और पेंशन
Advertisement

रांची। झारखंड के खेल प्रशिक्षकों को कैश अवॉर्ड का लाभ दिया जाना है। इसके लिए खेल निदेशालय, झारखंड के निर्देश के बाद सभी जिलों में इसके लिए जिला खेल पदाधिकारी के माध्यम से पांच सितम्बर तक आवेदन मंगाए जा रहे हैं। रांची सहित दूसरे जिलों में भी इस संबंध में सूचना जारी की गयी है।रांची डीएसओ के स्तर से जारी सूचना के आधार पर कहा गया है कि जिले के वैसे प्रशिक्षक, जिन्होंने मान्यता प्राप्त खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों या टीम को उपलब्धि दिलाई हो और अबतक अवॉर्ड के लिए आवेदन नहीं दिया हो, वे पांच सितम्बर को दोपहर दो बजे तक डीएसओ कार्यालय में आवेदन दें। आवेदन का फॉर्मेट खेल निदेशालय की वेबसाइट से लिया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : – मारपीट की घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने किया एयरपोर्ट रोड जाम

खेल निदेशालय की ओर से भी खेल प्रशिक्षकों को कैश अवॉर्ड के लिए पांच सितम्बर तक आवेदन करने को कहा गया है। इसके अनुसार झारखंड के वैसे खेल प्रशिक्षक जिन्होंने 10 जून 2022 के बाद भारतीय ओलंपिक संघ से या अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों, टीम को उपलब्धि दिलाई हो, वे कैश अवॉर्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अपने आवेदन संबंधित जिले में डीएसओ कार्यालय से संपर्क करना होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *