गांव के मजबूत होने से ही राज्य सशक्त होगा : हेमंत

साहिबगंज : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की जनता के साथ सरकार पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। परिस्थितियां कैसी भी हो, हर वर्ग और हर तबके के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। सभी का उत्थान हमारा संकल्प है। मुख्यमंत्री सोमवार

Advertisement

साहिबगंज : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की जनता के साथ सरकार पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। परिस्थितियां कैसी भी हो, हर वर्ग और हर तबके के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। सभी का उत्थान हमारा संकल्प है। मुख्यमंत्री सोमवार को साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड स्थित सिमलढाब में विकास मेला सह जनता दरबार को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं को आप तक पहुंचाने का काम हो रहा है आप भी आगे आयें और इन योजनाओं से जुड़े। जब सरकार और जनता एक साथ आगे बढ़ेगी तो राज्य भी विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के विजेताओं के साथ की बातचीत

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। हम खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। सरकारी और निजी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार दे रहे हैं। बच्चों के पढ़ाई-लिखाई का खर्च सरकार वहन कर रही है। विदेश में उच्च शिक्षा के लिए यहां के आदिवासी दलित और अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष भी मॉनसून का अलग रुख देखना पड़ रहा है। किसी इलाके में अच्छी बारिश हो रही है तो कहीं कम और कहीं सुखाड़ की स्थिति है। सरकार की मौसम के बदलते रुख पर पैनी नजर है। सरकार जल्द ही राज्य में खरीफ फसल के बुवाई के हालात का आकलन करेगी और किसानों को राहत देने के लिए सभी जरूरी खत्म उठाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अधिकारियों को गांव-गांव जाना होगा। इसके लिये एक कैलेंडर बनेगा। गांव जाकर अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेंगे और उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ेंगे। सरकार और जनता के बीच सीधा संबंध और बेहतर से बेहतर समन्वय बनाने की दिशा में ये कदम उठाये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार ने सभी दरवाजे खोल दिये हैं। लगभग 40 हजार सरकारी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निजी क्षेत्र की कंपनियों में भी बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। जो स्वरोजगार करने के इच्छुक हैं, उन्हें मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *