एक क्विंटल सोने की तस्करी मामले में भारत से हुई एक और गिरफ्तारी

काठमांडू । नेपाल में हुए एक क्विंटल सोने की तस्करी के मामले में केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीआईबी) को भारत से एक और गिरफ्तारी करने में सफलता मिली है। सीआईबी की एक टीम अभी भी दिल्ली में मौजूद है, जो सीबीआई की मदद से इस तस्करी

एक क्विंटल सोने की तस्करी
Advertisement

काठमांडू । नेपाल में हुए एक क्विंटल सोने की तस्करी के मामले में केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीआईबी) को भारत से एक और गिरफ्तारी करने में सफलता मिली है। सीआईबी की एक टीम अभी भी दिल्ली में मौजूद है, जो सीबीआई की मदद से इस तस्करी मामले से जुडे भारतीय कनेक्शन को ढूंढने में लगी हुई है।

नेपाल पुलिस के प्रवक्ता कुबेर कडायत ने बताया कि सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार चीनी नागरिक सुमन खरेल को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। उसे गोरखपुर बॉर्डर होते हुए नेपाल लाया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सुरक्षाकर्मियों के सहयोग से यह गिरफ्तारी करने में कामयाबी मिली है।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के विजेताओं के साथ की बातचीत

इससे पहले भी सीआईबी के अनुरोध पर भारतीय सुरक्षाकर्मियों ने पिछले हफ्ते ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके सीआईबी के हवाले किया था। सोने की तस्करी मामले में सीआईबी की एक टीम अभी भी दिल्ली में मौजूद है, जो सीबीआई की मदद से इस तस्करी मामले से जुडे भारतीय कनेक्शन को ढूंढने में लगी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *