तेज रफ्तार वाहन ने बेजुबानों को रौंदा, नौ मवेशियों की मौत

कोरबा। जिले के उरगा थानांतर्गत तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मवेशियों को रौंद दिया. हादसे में करीब 9 मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई है। ग्रामीणों ने जब खून से सनी सड़क और मवेशियों से बिछी लाश का मंजर देखा तो वे आग बबूला हो

नौ मवेशियों की मौत
Advertisement

कोरबा। जिले के उरगा थानांतर्गत तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मवेशियों को रौंद दिया. हादसे में करीब 9 मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई है। ग्रामीणों ने जब खून से सनी सड़क और मवेशियों से बिछी लाश का मंजर देखा तो वे आग बबूला हो गए। घटनास्थल से मवेशियों के शवों को उठाकर ग्रामीण सड़क के किनारे किया।

जानकारी के अनुसार उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत कनकी तरदा मुख्य मार्ग में देर रात एक अज्ञात तेज रफ्तार भारी वाहन ने मवेशियों को रौंद दिया। इस हादसे में करीब नौ मवेशियों की मौत हो गई। मवेशियों की मौत के बाद मवेशी मालिक और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह बैठक बुलाई। बैठक कर तेज रफ्तार भारी वाहनों पर लगाम लगाने और चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। साथ ही मवेशियों की मौत को लेकर उरगा थाना पुलिस को ज्ञापन देंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *