नदी में नहाने गये तीन भाई डूबे, तलाश में जुटे गोताखोर

Bokaro। बोकारो जिले के खांजो नदी में नहाने के दौरान तीन युवक डूब गए। यह मामला जरीडीह थाना क्षेत्र के जैना बस्ती के समीप की है। घटना की जानकारी मिलते ही जरीडीह थाना और पेटरवार थाना की पुलिस नदी स्थित घटनास्थल पहुंची। पुलिस द्वारा स्थानीय

बोकारो जिले के खांजो नदी
Advertisement

Bokaro। बोकारो जिले के खांजो नदी में नहाने के दौरान तीन युवक डूब गए। यह मामला जरीडीह थाना क्षेत्र के जैना बस्ती के समीप की है। घटना की जानकारी मिलते ही जरीडीह थाना और पेटरवार थाना की पुलिस नदी स्थित घटनास्थल पहुंची। पुलिस द्वारा स्थानीय गोताखोरों से की मदद से उन युवकों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

बताया जाता है कि जैनम मोड़ के शिक्षक कॉलोनी के रहने वाले मनोज राय के बेटे आकाश राय, मनीष राय और उनका फुफेरा भाई नितेश राय शनिवार शाम अपनी कर लेकर घूमने की बात कर कर घर से निकले थे। काफी समय बीत जाने के बाद जब तीनों घर नहीं लौटे तो मां ने फोन लगाया। आकाश ने मां को बताया कि हम लोग खांजो नदी में नहा रहे हैं और जल्द ही लौट जाएंगे।

बॉक्स ऑफिस पर जवान का डंका (pratahnewz.com)

शाम तक तीनों नहीं लौटे तो परिजन खोजते हुए जीना बस्ती स्थित नदी के किनारे पहुंचे, जहां कार लगी हुई थी। कार में तीनों लड़कों का कपड़ा और मोबाइल रखा हुआ था लेकिन इन लोगों का कोई पता नहीं चला। परिजनों ने इसकी सूचना जारीडीह थाना को दी गयी। उसके बाद जरीडीह और पेटरवार थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। देर रात तक तलाश किया गया लेकिन तीनों युवकों का कोई पता नहीं चला।

रविवार सुबह से खांजो नदी में डुूबे तीनों युवकों की खोज जारी है। इस संबंध में जरीडीह थाना प्रभारी ललन रविदास ने बताया कि रात से लेकर अभी तक खोज जारी है। नदी में तेज वहाव और काफी पानी होने के कारण खोजने में कठिनाई हो रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *