केंद्रीय विद्यालयों में 4 हजार 14 पदों पर टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए निकली भर्ती

जयपुर। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने केंद्रीय विद्यालय संगठन में 4 हजार 14 पदों पर टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए वैकेंसी निकली है। इसके तहत ट्रैंड ग्रेजुएट टीचर, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के साथ प्रिंसिपल, वाइस-प्रिंसिपल, सेक्शन ऑफिसर और फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर

Advertisement

जयपुर। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने केंद्रीय विद्यालय संगठन में 4 हजार 14 पदों पर टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए वैकेंसी निकली है। इसके तहत ट्रैंड ग्रेजुएट टीचर, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के साथ प्रिंसिपल, वाइस-प्रिंसिपल, सेक्शन ऑफिसर और फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की ऑफिशियल वेबसाइट kvssangathan.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 4014 पदों पर पोस्टिंग दी जाएगी। जिनमें से प्रिंसिपल के 278, वाइस प्रिंसिपल के 116, फाइनेंस ऑफिसर के 7, सेक्शन ऑफिसर के 22, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के 1200, ट्रैंड ग्रेजुएट टीचर के 2154 और हेडमास्टर के 237 पदों पर पोस्टिंग की जाएंगी। पात्रता के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएट होना जरुरी है। साथ ही पीआरटी के पद पर कम से कम 5 साल का अनुभव जरूरी है। वहीं पीजीटी शिक्षक के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट किया होना चाहिए। जबकि प्रिंसिपल के पद पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री और बी.एड के साथ 8 साल का अनुभव जरूरी है।

केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा यह भर्ती सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है जो पहले से ही विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों या स्कूलों में कार्यरत हैं। केंद्रीय विद्यालयों में सीधी भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन के पात्र नहीं हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए, न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। हालांकि एज रिलेक्सेशन के आधार पर यहां उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को केवीएस के सेंटर ऑफिस में एग्जाम देना होगा। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए कोई इंटरव्यू नहीं होगा बल्कि मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *