बंद हो चुके पांच सौ और हजार के 19 लाख रुपये के नोटों के साथ सरकारी शिक्षक को गुजरात पुलिस ने पकड़ा

बांसवाड़ा। गुजरात की झालोद पुलिस ने बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ के सरकारी शिक्षक मान सिंह डामोर और उसके साथी गणपत निनामा को 19 लाख रुपये के पुराने नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद पांच सौ और एक हजार रुपए के सभी नोट छह साल पहले

Advertisement

बांसवाड़ा। गुजरात की झालोद पुलिस ने बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ के सरकारी शिक्षक मान सिंह डामोर और उसके साथी गणपत निनामा को 19 लाख रुपये के पुराने नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद पांच सौ और एक हजार रुपए के सभी नोट छह साल पहले ही चलन से बाहर हो चुके हैं। कार्रवाई के दौरान दूसरी बाइक पर थोड़ी दूर चल रहा मुख्य सप्लायर किशनगढ़ का जग्गू पुलिस का चकमा देकर फरार हो गया

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पकड़े गए दोनों आरोपित झालोद के गराडू क्षेत्र में किसी ईश्वर नाम के व्यक्ति को इन नोटों की सप्लाई देने जा रहे थे। इन नोटों की डिलीवरी के बदले इन्हें 30 प्रतिशत कमीशन मिलने वाला था।

गुजरात पुलिस ने बांसवाड़ा पासिंग बाइक जब्त कर ली है। चुनाव के चलते झालोद के गराडू चेक पोस्ट पर सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान राजस्थान के बांसवाड़ा पासिंग दो युवक आते हुए दिखाई दिए। इनके पास बैग देखकर रुकवाया। जांच करने पर बैग में पांच सौ और एक हजार रुपए के नोट के बंडल थे। इसकी गिनती करने पर पांच सौ के छह लाख 58 हजार 500 रुपये और एक हजार के बारह लाख 41 हजार 500 नोट पाए गए। अब पुलिस इस जांच में जुट गई है कि पुराने नोट 6 साल पहले ही बंद हो गए थे तो अब तक इनको कहां छुपा रखे थे और किस उद्देश्य से रखा गया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *