बोलेरो के नहर में गिरने से, एक ही परिवार के पांच की मौत

Deoghar। देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र के अजय बराज के सिकटिया डैम में बोलेरो के डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक गिरिडीह के देवरी थाना इलाके के बांसडीह गांव निवासी राजदेव राय के परिवार के सदस्य

Advertisement

Deoghar। देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र के अजय बराज के सिकटिया डैम में बोलेरो के डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक गिरिडीह के देवरी थाना इलाके के बांसडीह गांव निवासी राजदेव राय के परिवार के सदस्य हैं। मृतकों में छोटा बेटा मुकेश राय (27), बहू लवली देवी (22), दो साल की मासूम जीवा कुमारी और चार माह के नवजात के साथ मुकेश राय के रिश्तेदार रोशन चौधरी भी शामिल हैं।

बताया जाता है कि मुकेश राय बोलेरो से पत्नी लवली देवी, साला रोशन चौधरी व बच्चों संग विजयदशमी के मौके पर अपनी ससुराल देवघर के आसनसोल गांव से देवरी स्थित बांसडीह गांव लौट रहे थे। इसी क्रम में रास्ते में जब बोलेरो गाड़ी देवघर के सिकटिया के अजय बराज के समीप पहुंची, अचानक बोलरो के संतुलन बिगड़ जाने के कारण गाड़ी रेलिंग तोड़ते हुए बराज में समा गयी। गाड़ी में सवार सभी लोगों की डूबने से मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और आनन-फानन में सभी को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक सभी को मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद सारठ थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद सारठ थाना की पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *