फर्जी वेबसाइट से बेचे गए भारत-इंग्लैंड क्रिकेट मैच के टिकट

Lucknow। लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर उपेन्द्र अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि फर्जी वेबसाइट बनाकर विश्व कप-2023 के भारत-इंग्लैंड क्रिकेट मैच के टिकट बेचे गए। इसे जांच पड़ताल में सही पाया गया। बताया कि दोषियों के खिलाफ मुकदजा दर्ज

Advertisement

Lucknow। लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर उपेन्द्र अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि फर्जी वेबसाइट बनाकर विश्व कप-2023 के भारत-इंग्लैंड क्रिकेट मैच के टिकट बेचे गए। इसे जांच पड़ताल में सही पाया गया। बताया कि दोषियों के खिलाफ मुकदजा दर्ज कर आईसीसी और बीसीसीआई को भी इसकी जानकारी भेज दी गयी है।

उपेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि भारत और इंग्लैंड का किक्रेट मैच लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में 29 अक्टूबर को होना तय है। इसके लिए जालसाज अपनी योजना से फर्जी टिकट बेचकर लोगों को चुना लगा रहे हैं। इस सूचना के मिलने के बाद फर्जी वेबसाइट की जांच करायी गयी। वेबसाइट से टिकट बेचने का खेल सामने आने के बाद उसके संचालकों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गयी है। फर्जीवाड़े की सूचना देने वाले को धन्यवाद किया गया है।

उन्होंने बताया कि किक्रेट मैच की आड़ में गलत काम करने वालों की खैर नहीं है। ऐसे कार्य करने वाले गिरफ्तार किये जायेंगे। क्रिकेट मैच से पहले इस तरह के दूसरे मामले भी सामने आ सकते हैं, इसके लिए ऑनलाइन प्रणाली से निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि क्रिकेट प्रेमी बुक माई शो नामक वेबसाइट से ही क्रिकेट मैच के टिकट लें। आईसीसी, बीसीसीआई ने बुक माई शो वेबसाइट को आथराइज्ड किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *