लोकसभा की एथिक्स कमेटी ने टीएमसी सांसद को किया तलब

New Delhi : लोकसभा की एथिक्स कमेटी ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को 31 अक्टूबर को तलब किया है। टीएमसी सांसद पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप है और लोकसभा की एथिक्स कमेटी मामले की जांच कर रही है। इससे पहले गुरुवार

Advertisement

New Delhi : लोकसभा की एथिक्स कमेटी ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को 31 अक्टूबर को तलब किया है। टीएमसी सांसद पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप है और लोकसभा की एथिक्स कमेटी मामले की जांच कर रही है। इससे पहले गुरुवार को महुआ मोइत्रा के खिलाफ लोकसभा स्पीकर से शिकायत करने वाले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और एडवोकेट जय अनंत देहाद्राई ने विनोद सोनकर की अध्यक्षता वाली एथिक्स कमेटी के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज करवाया और सारे तथ्यों को कमेटी के सामने रखा।

दरअसल, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ पैसे और गिफ्ट लेकर सदन में सवाल पूछने को लेकर की गयी शिकायत को जांच के लिए सदन की एथिक्स कमेटी को भेज दिया था। एथिक्स कमेटी ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत करने वाले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को गुरुवार को मौखिक साक्ष्य देने के लिए बुलाया था। इसी मामले में महुआ मोइत्रा पर आरोप लगाने वाले एडवोकेट जय अनंत देहाद्राई को भी कमेटी ने गुरुवार को ही मौखिक साक्ष्य देने के लिए बुलाया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *