मोबाइल नहीं मिलने पर किशोरी ने की खुदकुशी

Palamu। जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के पोंची गांव में मोबाइल नहीं मिलने से नाराज 15 वर्षीय किशोरी ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार सुबह फंदे पर लटका उसका शव मिला। उसकी पहचान पोंची निवासी महेंद्र प्रसाद की 15 वर्षीय पुत्री तनु

Advertisement

Palamu। जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के पोंची गांव में मोबाइल नहीं मिलने से नाराज 15 वर्षीय किशोरी ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार सुबह फंदे पर लटका उसका शव मिला। उसकी पहचान पोंची निवासी महेंद्र प्रसाद की 15 वर्षीय पुत्री तनु कुमारी के रूप में हुई है। गुरुवार को एमआरएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम हुआ।

पोस्टमार्टम कराने आए तनु के पिता महेंद्र का कहना था कि बुधवार को तनु से मोबाइल मांग कर रख लिया था और दोबारा नहीं देने की बात कही थी। तनु इससे नाराज थी। मोबाइल पत्नी को देकर सतबरवा चला गया था। इसी बीच रात में तनु बिना खाए-पीए कमरे में रही। सुबह में आत्महत्या की सूचना मिली। तनु ने इसी वर्ष मैट्रिक पास की थी। तनु उसकी इकलौती पुत्री थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *