वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी

Ranchi। झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। प्रतियोगिता का आयोजन 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक होगा। इसमें भाग लेने के लिए भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, चीन और थाईलैंड की टीम

Advertisement

Ranchi। झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। प्रतियोगिता का आयोजन 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक होगा। इसमें भाग लेने के लिए भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, चीन और थाईलैंड की टीम रांची पहुंच चुकी है।

गुरुवार को प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर मोरहाबादी मैदान में जिला प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर पुलिस ब्रीफिंग की। इसमें डीआईजी अनूप बिरथरे, डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसएसपी चंदन सिन्हा सहित सभी आला अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे। इस दौरान कोई भी हथियार या लाठी -डंडा लेकर कोई भी स्टेडियम के अंदर नहीं जा सकेंगे, चाहे वो किसी मंत्री या वीवीआईपी का बॉडी गार्ड ही क्यों न हो। हथियार को बाहर रखकर ही स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। पुलिसकर्मी को एक रंग का जैकेट मुहैया कराया जाएगा। पुलिस की ड्यूटी दिन में 12.30 बजे से रात 10.30 बजे तक रहेगी। कोई भी ऐसा काम न हो जिससे राज्य की बदनामी हो, इसलिए संयम के साथ सारे कामों को अंजाम देना है।

मैच को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मैच के दौरान मोरहाबादी मैदान इलाके में सामान्य वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. इस मार्ग में मैच देखने वाले लोगों को ही एंट्री मिलेगी। ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव ने रूट चार्ट जारी किया है। मोरहाबादी मैदान में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *