गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के पांच लोग झुलसे

हाथरस। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव कूपा खुर्द में शुक्रवार की देर रात घर में छत पर मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते समय दूर रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने से पांच लोग झुलस गए। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती

Advertisement

हाथरस। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव कूपा खुर्द में शुक्रवार की देर रात घर में छत पर मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते समय दूर रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने से पांच लोग झुलस गए। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू कर दिया।

कूपा खुर्द निवासी शहजाद की पत्नी नूर बानो शुक्रवार की देर रात घर के ऊपरी मंजिल पर मिट्टी के चूल्हे पर खाना बना रही थी। वहां दस मीटर की दूरी पर गैस सिलेंडर रखा हुआ था। इसी दौरान सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के प्रयास में शहजाद उसकी पत्नी नूर बानो, बेटा अफजल तथा इमरान समेत बेटी सवाना झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *