बाघवार अकादमी की टीम सीबीएसई क्लस्टर -3 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में होगी शामिल

रांची : बाघवार अकादमी चान्हो की टीम सीबीएसई क्लस्टर-3 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में शामिल होने के लिए शनिवार को विकास विद्यालय रांची पहुंची। ज्ञात हो कि यह चैम्पियनशिप सीबीएसई द्वारा प्रत्येक वर्ष देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित की जाती है जिसमें सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त

Advertisement

रांची : बाघवार अकादमी चान्हो की टीम सीबीएसई क्लस्टर-3 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में शामिल होने के लिए शनिवार को विकास विद्यालय रांची पहुंची। ज्ञात हो कि यह चैम्पियनशिप सीबीएसई द्वारा प्रत्येक वर्ष देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित की जाती है जिसमें सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय के बच्चे हिस्सा लेते हैं। इस वर्ष यह चैम्पियनशिप झारखंड की राजधानी, रांची स्थित विकास विद्यालय में 28.10.2023 से 31.10.2023 तक आयोजित की जा रही है ।

एसएसवीएम धुर्वा में मातृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन

बाघवार अकादमी की 12 सदस्यीय दल जिसमें 6 लडके एवं 4 लडकिया शामिल हैं , टीम मैनेजर हरे कृष्णा सिंह एवं कोच शालिनी टोप्पो के साथ क्रीड़ा स्थल पर पहुँच चुके हैं। रवाना होने से पूर्व समस्त टीम को विद्यालय प्रबंधन के द्वारा शुभकामनाएं दी गई। विद्यालय के निदेशक अशोक बाघवार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि सफलता असफलता का भय अपने मन से निकलकर आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें । वहां उपस्थित शिक्षकों सहित विद्यालय के अन्य सदस्यों ने हाथ हिलाकर सबका अभिनंदन किया ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *