स्टालिन ने केंद्र को लिखा पत्र, 5000 करोड़ रुपये देने की की मांग

नई दिल्ली। तमिलनाडु में मिचौंग तूफान के चलते हुई तबाही के मद्देनजर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई । बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से चर्चा में स्टालिन ने कहा कि इस गंभीर

Advertisement

नई दिल्ली। तमिलनाडु में मिचौंग तूफान के चलते हुई तबाही के मद्देनजर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई । बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से चर्चा में स्टालिन ने कहा कि इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। केंद्र सरकार को भी पत्र लिखा गया है। केंद्र सरकार से राज्य को तुरंत 5000 करोड़ रुपये देने की मांग की गई है।

उन्होंने कहा कि चक्रवाती तूफान मिचौंग की वजह से पिछले दो-तीन दिनों में चेन्नई सहित तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है। इसके मद्देनजर राज्य सरकार युद्ध स्तर पर सभी जरूरी कदम उठा रही है। तूफान ने चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लुर और चेंगलपट्टू जिलों में भारी तबाही मचाई है। आज शैक्षणिक संस्थानों, बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

डीएमके राज्य में मिचौंग तूफान से हुई तबाही का मुद्दा संसद में भी उठाने की तैयारी में है। डीएमके के लोकसभा सदस्य टीआर बालू ने बताया कि वे राज्य में बाढ़ के हालात से केंद्र सरकार को अवगत कराएंगे। मदद की गुहार लगाएंगे। पि राज्य सभा में डीएमके सांसद त्रिची शिवा इस मुद्दे पर बात रखेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *