WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
--->
नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में आज (मंगलवार) केन्या के राष्ट्रपति विलियम सामोई रुतो का औपचारिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौजूद रहे।
केन्या के राष्ट्रपति रुतो भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर कल दोपहर नई दिल्ली पहुंचे। उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है।
कन्या के राष्ट्रपति रुतो की यह पहली भारत यात्रा है। वो आज दोपहर बाद प्रधानमंत्री मोदी के साथ व्यापक बातचीत करेंगे। शाम को वो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। केन्या के राष्ट्रपति रुतो के सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया जाएगा। केन्या के राष्ट्रपति नई दिल्ली में व्यापार और निवेश कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

