झारखंड सरकार में अपराधी बेखौफ जेल में बंद कैदी भी सुरक्षित नहीं : प्रदीप सिन्हा

रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने मंगलवार को राज्य के जेलों में बद इंतजामी के लिए झामुमो की अगवाई वाली गठबंधन सरकार पर सवाल करते हुए कहा कि पूरे राज्य में असुरक्षा का माहौल है तथा सरकार का ढीला रवैया अपराधियों पर लगाम

Advertisement

रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने मंगलवार को राज्य के जेलों में बद इंतजामी के लिए झामुमो की अगवाई वाली गठबंधन सरकार पर सवाल करते हुए कहा कि पूरे राज्य में असुरक्षा का माहौल है तथा सरकार का ढीला रवैया अपराधियों पर लगाम लगाने में असफल रहा है।

उन्होंने कहा कि रांची और धनबाद जेल की घटना यह बताने के लिए काफी है कि जेल के अधिकारियों की मिली भगत से रसूखदार बंदियों को गैरवाजिब सुविधा भी मुहैया कराई जाती है तथा घातक हथियार भी जेल परिसर के भीतर पहुंचा दिए जाते हैं। सिन्हा ने कहा कि जेल के भीतर बंद अपराधी बेखौफ होकर मोबाइल फोन का उपयोग कर व्यापारियों एवं आम जनों को धमका कर पैसे वसूलते हैं। इस बात की पुख्ता जानकारी होने के बाद भी राज्य के जिलों में जैमर लगाने में सरकार की उदासीनता का खामियाजा आम जनों एवं व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। रोज-रोज की धमकी पैसा उगाही से परेशान होकर धनबाद के लोगों ने सड़क पर उतारकर प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया परंतु सरकार अपराधियों के सामने लाचार एवं बेबस दिखाई दे रही है ।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पूरा राज्य अपराध पर अंकुश लगाने में सरकार की नाकामी का भुक्तभोगी है उग्रवादी आए दिन ठेकेदारों को लेवी देने के लिए मजबूर कर रहे हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो एनसीआरबी के आंकड़े यह बताने के लिए काफी है कि राज्य की महिलाएं असुरक्षित है महिला उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना, दहेज हत्या की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति की महिलाओं के खिलाफ अत्याचार दुराचार की घटनाओं में वृद्धि के कारण महिला सुरक्षा का मुद्दा अति महत्वपूर्ण है पर सरकार के स्तर पर प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने के कारण राज्य की छवि पर बुरा असर पड़ रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.