रांची के बरियातू स्थित बर्लिन अस्पताल पहुंची ईडी की टीम

रांची। रांची के बरियातू स्थित बर्लिन अस्पताल में मंगलवार को ईडी की टीम पहुंची। यह अस्पताल एक चर्चित सीनियर आईएएस से जुड़ा हुआ है। ईडी ने इससे पहले भी इस अस्पताल से जुड़े कागजात खंगाले हैं। ईडी की टीम जमीन की भी नापी भी कर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमीन घोटाले मामले में गुरुवार देररात हजारीबाग के डीड राइटर इरशाद सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया
Advertisement

रांची। रांची के बरियातू स्थित बर्लिन अस्पताल में मंगलवार को ईडी की टीम पहुंची। यह अस्पताल एक चर्चित सीनियर आईएएस से जुड़ा हुआ है। ईडी ने इससे पहले भी इस अस्पताल से जुड़े कागजात खंगाले हैं। ईडी की टीम जमीन की भी नापी भी कर रही है।

प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार की पत्नी प्रीति कुमारी के नाम खरीदी गई जमीन से संबंधित ब्योरा मांगा था। बरियातू स्थित इस जमीन पर वर्तमान में बर्लिन हॉस्पिटल भी चल रहा है। ईडी ने इस सिलसिले में बड़गाईं अंचल के अंचलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी।

बड़गाईं अंचल की जमीन से संबंधित दस्तावेज में जालसाजी कर खरीद बिक्री की जांच के दौरान ईडी को इस बात की जानकारी मिली थी कि खाता नंबर 54 के प्लॉट नंबर 2711 की जमीन प्रीति कुमारी के नाम पर खरीदी गई है। अंचल कार्यालय में हुई जालसाजी के मद्देनजर इस जमीन से संबंधित दस्तावेज और खतियान में दर्ज ब्योरों के अनुसार मालिकों का पूरा डीटेल मांगा था, जिसे सीओ ने ईडी को उपलब्ध करा दिया था।

ईडी को बड़गाईं अंचल के निलंबित कर्मचारी रहे और अभी जेल में बंद भानु प्रताप के ठिकानों से जब्त दस्तावेज में भी प्रीति कुमारी के नाम से खरीदी गई जमीन के कागजात मिले थे। बताया जा रहा है कि इस जमीन की कीमत करीब तीन करोड़ रुपए से अधिक है।

यह जमीन अलग-अलग तारीखों पर खरीदी गई है। इसमें अलग-अलग डीड का जिक्र है, जिसमें महिला ने यह जिक्र नहीं किया है कि उनके पति क्या करते हैं। बताया गया है कि उन्होंने अपनी व्यक्तिगत आय से यह जमीन खरीदी है, जो दस्तावेज सामने आए हैं, उसके अनुसार अक्टूबर 2004 में 84,254 रुपए, 2005 में 5.50 लाख, 2010 में 3.71 लाख, 2014 में 1.04 करोड़ और दिसंबर 2021 मे 1.71 करोड़ रुपए में जमीन खरीदी गई है। अब ईडी इस संबंध में आय और व्यय का हिसाब खंगाल रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.