वाशिंगटन। अमेरिका के लास वेगास स्थित नेवादा विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति के घायल होने और पुलिस की कार्रवाई में संदिग्ध हमलावर की मौत की खबर है। लास वेगास शहर के पुलिस विभाग की तरफ से एक्स पोस्ट में साझा की गई जानकारी के मुताबिक संदिग्ध हमलावर को काबू किया गया और उसकी मौत हो चुकी है। गोलीबारी की यह घटना विश्वविद्यालय परिसर में हुई और गोलीबारी के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




