मैराथन में दुनिया भर के दिग्गज करेंगे शिरकत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आगामी 17 दिसंबर को आयोजित होने जा रहे 25 किलोमीटर का मैराथन बेहद खास होने जा रहा है। इसमें दुनिया भर के कई दिग्गज आकर्षण का केंद्र होंगे। मैराथन की प्रायोजक संस्था टाटा स्टील की ओर से जारी

Advertisement

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आगामी 17 दिसंबर को आयोजित होने जा रहे 25 किलोमीटर का मैराथन बेहद खास होने जा रहा है। इसमें दुनिया भर के कई दिग्गज आकर्षण का केंद्र होंगे। मैराथन की प्रायोजक संस्था टाटा स्टील की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि विश्व चैंपियनशिप के 10 हजार मीटर के रजत पदक विजेता कीनिया के डेनियल सिमियु इबेन्यो और इथोपिया की 10 किमी दौड़ की विश्व रिकॉर्ड धारक यालेमजर्फ येहुआलाव 17 दिसंबर को यहां होने वाली टाटा स्टील कोलकाता 25के (25 किमी) दौड़ के क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में आकर्षण का केंद्र होंगे।

इबेन्यो ने अगस्त में बुडापेस्ट विश्व चैंपियनशिप दस हजार मीटर दौड़ का रजत पदक जीता था और इसके बाद रीगा में पहली विश्व रोड रनिंग चैंपियनशिप में हाफ मैराथन में दूसरे स्थान पर रहे। वह अक्टूबर में दिल्ली हाफ मैराथन में भी चैंपियन बने। इबेन्यो को अपने दो हमवतन धावकों रोंसर किपकोरिर कोंगा और बर्नार्ड बिवोट से कड़ी टक्कर मिलेगी जिनका हाफ मैराथन (21.0975 किमी) में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 60 मिनट से कम का है। येहुआलाव यहां पहली बार चुनौती पेश करेंगी। उन्होंने 2022 में 29 मिनट 14 सेकेंड के समय के साथ 10 किमी में विश्व रिकॉर्ड बनाया था। वह 2021 में एक घंटा तीन मिनट और 51 सेकेंड के समय के साथ हाफ मैराथन में सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। येहुआलाव की मुख्य प्रतिद्वंद्वियों में उनकी हमवतन एंचिनालु डेसी और कीनियर की बेटी चेपकेमोई किबेट शामिल हैं। इस मैराथन को लेकर कोलकाता में तैयारियां जोरों पर हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.