गिरिडीह में 13 साइबर ठग गिरफ्तार

गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस ने शनिवार को एक बार फिर एक साथ 13 साइबर ठगों को दबोचा है। पुलिस ने इनके पास से एक ब्रेजा कार, 43 सिम कार्ड, एक पासबुक, एक लाख नकदी, दो बाइक, दो पैनकार्ड, 28 मोबाइल और पांच एटीएम कार्ड जब्त किये

Advertisement

गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस ने शनिवार को एक बार फिर एक साथ 13 साइबर ठगों को दबोचा है। पुलिस ने इनके पास से एक ब्रेजा कार, 43 सिम कार्ड, एक पासबुक, एक लाख नकदी, दो बाइक, दो पैनकार्ड, 28 मोबाइल और पांच एटीएम कार्ड जब्त किये हैं। जब्त सिम कार्ड में पांच फर्जी हैं।

एसपी दीपक कुमार शर्मा और साइबर डीएसपी संदीप सुमन ने पत्रकार वार्ता कर शनिवार को बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में अहिल्यापुर थाना इलाके के जमजोरी गांव निवासी सफरुदीन है, जो अपने गिरोह के साथियों को सिम उपलब्ध कराता था। अन्य अपराधियों में जामताड़ा के नारायणपुर थाना इलाके के लटिया गांव निवासी विकास मंडल के इसी नाम का एक और अपराधी के साथ अहिल्यापुर थाना इलाके के देवपुर निवासी सुनील रवानी, मुकेश वर्मा, गांडेय के चंपापुर गांव निवासी इरफान अंसारी, दानिश अंसारी, तनवीर अंसारी, देवघर के मार्गोमुंडा थाना के बंसिमी गांव निवासी सोएब अख्तर, चम्पापर निवासी सैयद अंसारी उर्फ अली हसन, अहमद अंसारी, अबुल हसन और गांडेय के आशनबेनी गांव निवासी मनोज मंडल शामिल हैं।

एसपी ने बताया की गिरफ्तार सारे अपराधी इतने शातिर हैं जो गूगल पर कोरियर सर्विस का ऐड बनाकर लोगो को झांसे में लेते और बैंक खाते में सेंधमारी करते। एसपी ने कहा कि अब गिरिडीह पुलिस इन्हें सिर्फ जेल भेजने तक सीमित नहीं रहकर इनके अवैध कमाई और संपत्ति को खंगालने और जब्त करने के लिए आयकर विभाग को लिखेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.