एक ही परिवार के छह लोगों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले

उदयपुर। उदयपुर के गोगुन्दा थानाक्षेत्र के झाड़ोली गांव में माता-पिता और 4 बेटों के शव मिलने से पूरा गांव स्तब्ध है। घर का दरवाजा अंदर से बंद होने की जानकारी के आधार पर पुलिस आरंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। पुलिस

Advertisement

उदयपुर। उदयपुर के गोगुन्दा थानाक्षेत्र के झाड़ोली गांव में माता-पिता और 4 बेटों के शव मिलने से पूरा गांव स्तब्ध है। घर का दरवाजा अंदर से बंद होने की जानकारी के आधार पर पुलिस आरंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह झाड़ोली गांव निवासी प्रकाश के पूरे परिवार के शव घर के अन्दर मिलने की सूचना मिली। उसकी पत्नी दुर्गा और चार बच्चे गणेश, पुष्कर, रोशन और नवजात गंगाराम के साथ प्रकाश का भी शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस का अनुमान है कि पत्नी और चारों बच्चों को फंदे पर लटकाकर प्रकाश ने भी आत्महत्या की होगी। फिलहाल मौके पर उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार सहित पुलिस अधिकारी भी पहुंचे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *