उग्रवादियों ने बाइक से कोयला ढोने वाले लोगों से की मारपीट

रांची। बुढ़मू थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के उग्रवादियों ने बाइक से कोयला ढोने वाले व्यक्तियों के साथ मारपीट की है। घटना से कोयला ढोने वाले लोगों में दहशत व्याप्त है। घटना की सूचना मिलने के बाद बुढ़मू थाने की

Advertisement

रांची। बुढ़मू थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के उग्रवादियों ने बाइक से कोयला ढोने वाले व्यक्तियों के साथ मारपीट की है। घटना से कोयला ढोने वाले लोगों में दहशत व्याप्त है। घटना की सूचना मिलने के बाद बुढ़मू थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। बुढ़मू थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने सोमवार को बताया कि सूचना मिली है कि पांच लोग बाइक से कोयला ले जा रहे थे और उन्हीं लोगों के साथ मारपीट किया गया है। टीपीसी के उग्रवादी मारपीट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *