बिजली के खंभे से टकराया विमान, 90 हजार घरों की बिजली गुल

वाशिंगटन। अमेरिका में बिजली के खंभे से एक विमान टकरा गया। इस कारण 90 हजार से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गयी। विमान में फंसे दो लोगों को बचाव दल ने बमुश्किल बचाया। अमेरिकी राज्य मैरीलैंड के मोंटगोमरी काउंटी में बिजली की लाइनों से

Advertisement

वाशिंगटन। अमेरिका में बिजली के खंभे से एक विमान टकरा गया। इस कारण 90 हजार से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गयी। विमान में फंसे दो लोगों को बचाव दल ने बमुश्किल बचाया।

अमेरिकी राज्य मैरीलैंड के मोंटगोमरी काउंटी में बिजली की लाइनों से एक छोटा विमान टकरा गया। यह दुर्घटना रोथबरी डॉ एंड गोशेन रोड पर हुई। इस कारण विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के साथ ही काउंटी क्षेत्र ब्लैकआउट की चपेट में आ गया। अचानक 90 हजार से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गयी। इस कारण क्षेत्र की व्यावसायिक गतिविधियां भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। विमान पर पायलट के अलावा एक यात्री सवार था। विमान में फंसे दोनों लोगों को बचाव दल ने बमुश्किल बचाया। उनके सुरक्षित बचने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

मोंटगोमरी काउंटी पुलिस विभाग के अनुसार हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बारिश के मौसम के कारण व्यावसायिक क्षेत्र के पास छोटे विमान से यह दुर्घटना हुई। पुलिस का अनुमान है कि विमान 10 मंजिल भवन जितनी ऊंचाई पर बिजली के तार से टकराया होगा। पुलिस ने ट्वीट कर काउंटी क्षेत्र में बिजली गुल होने की जिम्मेदारी दी, किन्तु यह नहीं बताया कि बिजली कब तक आएगी।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी कि सिंगल इंजन वाला मूने एम20जे विमान स्थानीय समयानुसार रविवार शाम पांच बजकर चालीस मिनट पर बिजली के खंभे से टकराकर बिजली के तारों में फंस गया। हादसे की वायरल तस्वीरों व वीडियो में साफ दिख रहा है कि विमान बिजली के खंभे पर जमीन से लगभग सौ फीट ऊपर लटका है। विमान हादसे की जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *