धमाके से बनारसी मेहता का घर उड़ाने का प्रयास

गढ़वा। विशुनपुरा प्रखंड क्षेत्र के अमहर खास पंचायत अंतर्गत कोइरी टोला निवासी बनारसी मेहता के घर को अज्ञात लोगों ने बम से उड़ाने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार रात करीब एक बजे की है। विस्फोट में बनारसी मेहता के घर का पिछला हिस्सा

Advertisement

गढ़वा। विशुनपुरा प्रखंड क्षेत्र के अमहर खास पंचायत अंतर्गत कोइरी टोला निवासी बनारसी मेहता के घर को अज्ञात लोगों ने बम से उड़ाने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार रात करीब एक बजे की है। विस्फोट में बनारसी मेहता के घर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया ललित नारायण सिंह पीड़ित परिवार के घर गए और पुलिस को सूचना दिया।

थाना प्राभारी बुधराम समद मंगलवार सुबह पीड़ित के घर जाकर तहकीकात शुरू कर दी है। बनारसी मेहता के भाई बलिराम मेहता ने बताया कि विस्फोट की आवाज़ सुनकर हमलोग पूरी तरह से सहम गए। घटना से परिजनों के अलावे आस-पास के लोगों में दशहत का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *