बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से कैश बॉक्स ले गये चोर

धनबाद। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा चौक के समीप सोमवार देर रात बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम मशीन का कैश बॉक्स अपराधी अपने साथ ले गए। इस मशीन में शनिवार को ही ईपीएस कंपनी ने साढ़े दस लाख रुपये डाला था। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों

Advertisement

धनबाद। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा चौक के समीप सोमवार देर रात बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम मशीन का कैश बॉक्स अपराधी अपने साथ ले गए। इस मशीन में शनिवार को ही ईपीएस कंपनी ने साढ़े दस लाख रुपये डाला था।

मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी तब मिली, जब एटीएम से नगद निकालने पहुंचे। स्थानीय लोग घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। अपराधियों के हाथ कितने पैसे लगे हैं, यह अभी पता नहीं चल सका है। चोरी किस तरह से हुई,यह भी पता नहीं चल सका। इसका कारण यह है कि एटीएम का सीसीटीवी करीब 20 दिनों से खराब है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजदेव सिंह दल बल के बाद पहुंचे और एटीएम मशीन का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने एटीएम मशीन से कैश बॉक्स चोरी होने की खबर बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी को दी। बैंक प्रबंधक द्वारा एटीएम मशीन में पैसा डालने वाले एजेंसी के अधिकारी को मामले की जानकारी दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *