भारत-इंग्लैंड मैच को लेकर वाहनों की रुट और पार्किंग की जगह निर्धारित

Ranchi। रांची के जेएससीए स्टेडियम में 23 से 27 फरवरी तक भारत-इंग्लैंड के बीच अन्तर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट मैच को लेकर वाहनों की रुट और पार्किंग निर्धारित की है। इस दौरान जिला के बाहर से आने वाले गाड़ियों के लिए भी रूट निर्धारित किये गये हैं।

Advertisement

Ranchi। रांची के जेएससीए स्टेडियम में 23 से 27 फरवरी तक भारत-इंग्लैंड के बीच अन्तर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट मैच को लेकर वाहनों की रुट और पार्किंग निर्धारित की है।

इस दौरान जिला के बाहर से आने वाले गाड़ियों के लिए भी रूट निर्धारित किये गये हैं। इस संबंध में ट्रैफिक एसपी राजकुमार मेहता ने गुरुवार को आदेश जारी किया है।

ऐसी रहेगी पार्किंग व्यवस्था

  • वीआईपी वाहन पास वाले सभी वाहन शहीद मैदान मोड़, मौसीबाड़ी, तिरिल मोड होकर क्रिकेट स्टेडियम नार्थ गेट के बगल वाले वीआईपी प्रवेश मार्ग से प्रवेश कर पार्किंग स्थल में जा सकेंगे।
  • जमशेदपुर, सरायकेला, चाईबासा, खूंटी, सिमडेगा से आने वाले वाहन तुपुदाना रिंग रोड के रास्ते प्रोजेक्ट भवन – धुर्वा गोलचक्कर-संत थॉमस स्कूल होते हुए प्रभात तारा मैदान में पार्किग कर सकते हैं।
  • कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, गुमला, पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा से आने वाले वाहन रिंग रोड लॉ यूनिवर्सिटी, दलादीली, नयासराय के रास्ते तिरिल मोड़ स्थित पार्किंग में जा सकते हैं। इसके अलावा नयासराय मोड – रिंग रोड-सैम्बो धुर्वा डैम होकर प्रभात तारा मैदान पार्किंग में भी जा सकते हैं।
  • लाल पास युक्त वाहन क्रिकेट स्टेडियम के दक्षिण गेट से प्रवेश कर पार्किंग स्थल जा सकेंगे।
  • मीडिया पास युक्त सभी वाहन धुर्वा गोलचक्कर, धुर्वा बस स्टैंड होकर क्रिकेट स्टेडियम के दक्षिण गेट से प्रवेश कर पार्किंग स्थल तक जा सकेंगे।

    इन स्थानों पर होगी सामान्य वाहनों की पार्किंग

  • संत थॉमस स्कूल के पास।
  • प्रभात तारा मैदान।
  • मियां मार्केट तीन मुहाना के पास।
  • सखुआ बागान के पास।
  • जवाहर लाल स्टेडियम पार्किंग।
  • धुर्वा गोलचक्कर मैदान।
  • तिरिल मोड़ पार्किंग।

    साथ ही जारी आदेश में कहा गया है कि मैच के समाप्ति के बाद शालीमार बाजार-मौसीबाडी गोलचक्कर-एचईसी गेट-बिरसा चौक-हिनू चौक-राजेन्द्र चौक मार्ग पर वाहनों की संख्या बढ़ सकती है। इसे देखते हुए वैकल्पिक मार्ग जारी किया गया है।

    ये है वैकल्पिक मार्ग

  • रातु, मांडर, चान्हो क्षेत्र जाने के लिए पार्किंग स्थल तिरिल- कुटे नवाटोली से नयासराय होते हुए रिंग रोड होकर अपने गंतव्य क्षेत्र तक जाने को कहा गया है।
  • नगड़ी, इटकी, बेड़ो क्षेत्र जाने के लिए पार्किंग स्थल से तिरिल कुटे नवाटोली से नयासराय होते हुए रिंग रोड होकर ईटकी, बेडो क्षेत्र जा सकते है।
  • कांके, पिठौरिया, ओरमांझी क्षेत्र जाने के लिए पार्किंग स्थल से नयासराय होते हुए रिंग रोड होकर तिलता चौक से अपने गंतव्य की तरफ जा सकते है।
  • नामकुम, टाटीसिल्वे, सिल्ली, मुरी क्षेत्र जाने के लिए पार्किंग स्थल से प्रोजेक्ट भवन होते हुए तुपुदाना, रिंग रोड से नामकुम होते हुए अपने गंतव्य की तरफ जा सकते हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.