हेमंत के मुद्दे और सरकार के कार्यों को लेकर जाएंगे चुनाव में : चंपाई सोरेन

Ranchi। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जमीन मामले में फंसने और जेल जाने के बाद बदले राजनीतिक हालात और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार को झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी की छह घंटे तक मैराथन बैठक हुई। हालांंकि इस बैठक

Advertisement

Ranchi। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जमीन मामले में फंसने और जेल जाने के बाद बदले राजनीतिक हालात और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार को झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी की छह घंटे तक मैराथन बैठक हुई। हालांंकि इस बैठक में झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन और कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन शामिल नहीं हुए। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने की।

बैठक में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि हमारे प्रिय नेता हेमंत सोरेन को साजिश के तहत फंसाने और सरकार के चार के कार्यकाल के कार्यों को लेकर हमें चुनाव में जाना है। हमारे नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का यह दायित्व बनता है कि वह इन दोनों मुद्दों को भली-भांति जनता के बीच लेकर जाएं और बताएं। उन्होंने झामुमो कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। सरकार की उपलब्धियों का व्यापक पैमाने पर प्रचार-प्रसार होगा। पार्टी ने सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा। जल्द ही सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाएगा। अनुमान के मुताबिक, मार्च के पहले सप्ताह तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

हेमंत सोरेन की रिहाई तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा

झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि सभी 14 सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर हम आगे बढ़ेंगे। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को न्याय मिलने तक सड़क पर पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। फिलहाल न्याय यात्रा और उपवास कार्यक्रमों का आयोजन हर स्तर पर चल रहा है।

हेमंत सोरेन को विधानसभा के बजट सत्र में शामिल नहीं होने संबंधी पीएमएलए कोर्ट के निर्णय पर कहा कि पूर्व में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों को लेकर कई बार सकारात्मक फैसला आ चुका है। किन परिस्थितियों और कारणों की वजह से हेमंत सोरेन को बजट सत्र में शामिल नहीं होने की इजाजत कोर्ट ने दी है, उस पर टिप्पणी करना सही नहीं होगा।

बैठक से बाहर निकलने के बाद गांडेय के पूर्व विधायक सरफराज अहमद ने कहा कि राज्य में झामुमो की आंधी चल रही है। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और भाजपा के षड्यंत्रों के खिलाफ चल रहा आंदोलन गली-मोहल्ले तक पहुंचेगा। 2019 के लोकसभा चुनाव में हमारा प्रदर्शन बेहतर भले नहीं रहा, लेकिन इस बार नया स्टार प्रचारक होगा। हमारे बेहतरीन स्टार प्रचारक हेमंत सोरेन जेल में हैं, लेकिन पार्टी इस बार लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी। सरकार उसी मजबूती के साथ चलेगी जो पिछले चार सालों से चल रही है।हेमंत सोरेन के अधूरे काम को पूरा किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.