पाकिस्तान में आज पंजाब विधानसभा के सामने पीटीआई करेगी प्रदर्शन

इस्लामाबाद। पंजाब विधानसभा के निर्वाचित सदस्य आज (शुक्रवार) अपने शपथ लेंगे। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने विधानसभा के सामने विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। डॉन समाचार पत्र के अनुसार पीटीआई ने गुरुवार देर रात इसका फैसला किया।

Advertisement

इस्लामाबाद। पंजाब विधानसभा के निर्वाचित सदस्य आज (शुक्रवार) अपने शपथ लेंगे। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने विधानसभा के सामने विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

डॉन समाचार पत्र के अनुसार पीटीआई ने गुरुवार देर रात इसका फैसला किया। साथ ही पीटीआई नेतृत्व ने फैसला किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री पद के लिए मियां असलम इकबाल के नेतृत्व में सभी पार्टी समर्थित विजेता सदस्य पंजाब विधानसभा के पहले सत्र में हिस्सा लेंगे।

मध्य पंजाब पीटीआई के महासचिव हम्माद अज़हर ने एक्स पर घोषणा की है कि पीटीआई समर्थित उम्मीदवार जो फॉर्म 47 में परिणाम गणना में “धांधली” के कारण हार गए थे, वे पंजाब विधानसभा के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे। धरना प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी शामिल होंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.