प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में फुलवरिया फ्लाईओवर का किया निरीक्षण

Varanasi। गुजरात में पूरे दिन व्यस्त और लम्बे कार्यक्रम, हवाई सफर के बाद गुरुवार रात अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फुलवरिया फ्लाईओवर का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे। बाबतपुर एयरपोर्ट से

Advertisement

Varanasi। गुजरात में पूरे दिन व्यस्त और लम्बे कार्यक्रम, हवाई सफर के बाद गुरुवार रात अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फुलवरिया फ्लाईओवर का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे।

बाबतपुर एयरपोर्ट से बरेका जाते समय फुलवरिया फ्लाईओवर पर अचानक प्रधानमंत्री ने काफिला रुकवाया। प्रधानमंत्री अपने वाहन से उतर कर मुख्यमंत्री के साथ पैदल चलकर फ्लाईओवर की मजबूती का जायजा लिया। यह देख पुल के आसपास खड़े लोगों ने हर-हर महादेव का नारा लगाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने हाथ जोड़ कर लोगों का अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री मोदी के इस अंदाज और समर्पण भाव की भावना की सोशल मीडिया में जमकर सराहना हुई। प्रधानमंत्री के रोड शो का बाबतपुर से बरेका के बीच भव्य स्वागत हुआ। इस फ्लाईओवर से शहर के दक्षिणी भाग, बीएचयू, बीएलडब्ल्यू आदि के आसपास रहने वाले लगभग 5 लाख लोगों के लिए आना जाना बेहद आसान हो गया है। इसके निर्माण में 360 करोड़ रुपये की लागत आई है। फ्लाईओवर से बीएचयू, बाबतपुर हवाई अड्डे की की दूरी 75 मिनट से घटकर 45 मिनट और लहरतारा से कचहरी की दूरी 30 मिनट से घटकर 15 मिनट हो गई है ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.