Ranchi : संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती आज पूरे देश के साथ-साथ झारखंड में भी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इसी क्रम में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा डोरंडा राजेंद्र चौक पर बाबा साहेब की जयंती बड़े ही भावपूर्ण माहौल में मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष श्री देवेंद्रनाथ महतो ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, बाबासाहेब ने हमें जो संविधान दिया, उसी की बदौलत आज हम अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा पा रहे हैं और व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन करने का नैतिक व संवैधानिक हक रखते हैं। उन्होंने शिक्षा, समानता और न्याय के महत्व पर बल दिया और इसे सामाजिक क्रांति की बुनियाद बताया।
इस मौके पर हटिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अयूब अली, चंदन कुमार रजक, रविंद्र महतो, परशुराम मानकी, महेश महतो, विकी समेत सैकड़ों की संख्या में संगठन के सदस्य और स्थानीय लोग उपस्थित थे।



