Ranchi: महा-नवरात्र एवं दुर्गापूजा 2026 के अवसर पर जैप-1 में भव्य फूलपाती शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा दुर्गामंडप से शुरू होकर हॉस्पिटल लाइन तक पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में मां दुर्गा की भक्ति का माहौल देखने को मिला।
ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमे श्रद्धालु
फूलपाती शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते आगे बढ़े। मां दुर्गा की आराधना करते हुए लोगों ने पूरे उत्साह के साथ इस धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया। शोभायात्रा के दौरान चारों ओर भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। श्रद्धालुओं की भागीदारी से दुर्गापूजा का उत्साह और बढ़ गया। जैप-1 में आयोजित इस कार्यक्रम में मां दुर्गा के प्रति लोगों की आस्था और श्रद्धा देखने को मिली।
Also Read: JSSC CGL घोटाले में बड़ा एक्शन, ASO सुषमा कुमारी सस्पेंड; CID जांच में आगे क्या?- PRATAH NEWZ



