इंद्रपुरी श्री महावीर मंडल ने अष्टमी पर देवी मंडप को भव्य रूप से सजाया

चैत्र नवरात्र की अष्टमी के शुभ अवसर पर इंद्रपुरी श्री महावीर मंडल की ओर से देवी मंडप में भव्य साज-सज्जा की गई। इस दौरान देवी मंडप को आकर्षक तरीके से सजाया गया। नवरात्र के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर माता के दर्शन
इंद्रपुरी श्री महावीर मंडल की ओर से देवी मंडप में भव्य साज-सज्जा की गई
Advertisement

Ranchi: चैत्र नवरात्र की अष्टमी के शुभ अवसर पर इंद्रपुरी श्री महावीर मंडल की ओर से देवी मंडप में भव्य साज-सज्जा की गई। इस दौरान देवी मंडप को आकर्षक तरीके से सजाया गया। नवरात्र के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर माता के दर्शन करते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।

इंद्रपुरी श्री महावीर मंडल का रामनवमी के अवसर पर भी विशेष योगदान रहता है। चैत्र नवमी पर देवी मंडप से रामनवमी की झांकियां और जुलूस निकाले जाते हैं। इस अखाड़े ने अपनी धार्मिक परंपरा और आयोजन के माध्यम से रांची में अलग पहचान बनाई है।

मंडल के सदस्य नवरात्र और रामनवमी के आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से सेवा देते हैं। अखाड़े के संरक्षक रमेश सिंह और अध्यक्ष गजन तिवारी के साथ विपुल मिश्रा, अनिकेत मंगलम, बबलू सोनी, सोनू दुबे, विश्वजीत सिंह, सनी शर्मा, धीरज यादव, गोलू, आकाश कुमार, मनीष पाठक, अमन सिंह, पंकज सिंह, आकाश वर्मा, अमन कुमार, अभिषेक शर्मा, प्रभु यादव, हिमांशु कौशिक, बाबा सिंह, करण सिंह, कृष्णा, नीरज यादव, गौरव, मंजीत, मारुति, दिव्यांशु सहित अन्य सदस्य आयोजन में सहयोग करते हैं। मंडल के सदस्यों का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को बनाए रखना और श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

Also Read: टाटा स्टील परिसर में देर रात पकड़े गए दो युवक, चोरी की आशंका में पुलिस को सौंपा – PRATAH NEWZ

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.