कुंआ में डूबने से महिला की संदेहास्पद मौत, ससुराल वाले ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

Barkatha : थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केंदुआ,तुर्कबाद में एक विवाहित महिला की कुंआ में डूबने से संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। इस संबंध में मृतका लक्ष्मी कुमारी के भाई रामबाबू शर्मा, पिता प्रसादी शर्मा ,साकिन लोचनपुर थाना कोडरमा निवासी ने बरकट्ठा थाना में आवेदन

कुंआ में डूबने से महिला की संदेहास्पद मौत, ससुराल वाले ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

Barkatha : थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केंदुआ,तुर्कबाद में एक विवाहित महिला की कुंआ में डूबने से संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। इस संबंध में मृतका लक्ष्मी कुमारी के भाई रामबाबू शर्मा, पिता प्रसादी शर्मा ,साकिन लोचनपुर थाना कोडरमा निवासी ने बरकट्ठा थाना में आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है की मेरी बहन की शादी हिंदू रीति रिवाज से उमेश कुमार शर्मा पिता बद्री ठाकुर साकीन केंदुआ पोस्ट तुर्कबाद निवासी के साथ 2021 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद मेरी बहन को ससुराल वालों द्वारा अतिरिक्त दहेज मांग को लेकर मारपीट किया जाने लगा।

Also Read : विदेशी घुसपैठ और लैंड जिहाद देश के लिए खतरा – कार्रवाई करे सरकार : बजरंग बागड़ा

जिसमें उमेश कुमार शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा दोनों के पिता बद्री ठाकुर, ननद मालती देवी पति पिंटू ठाकुर, ससुर बद्री ठाकुर, सास, बड़ी गोतनी तथा मंझली गोतनी पर अतिरिक्त दहेज के रूप में 5लाख मांगने का आरोप लगाया है। पैसे नहीं देने पर कई बार मारपीट की है। जबकि शादी के समय तीन लाख 51हजार नकद समेत अन्य सामान दिया था। घटना की जानकारी हमलोगों को उमेश शर्मा ने फोन पर बताया ।कहा कि लक्ष्मी कुंआ में कुद गई। जिसे हमलोग अस्पताल लेकर जा रहे है। घटना मंगलवार की रात्रि करीब 09:30 बजे की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.