कंगना ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर महिलाओं को मर्जी के कपड़े पहनने की आजादी का दिया संदेश

बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहती है। लेकिन इस बार कंगना अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल मंगलवार को कंगना ने अपनी इंस्टा

Advertisement

बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहती है। लेकिन इस बार कंगना अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल मंगलवार को कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी कुछ थ्रोबैक तस्वीरें साझा की है, जिसमें वह व्हाइट कलर की ट्रांसपेरेंट ब्रालेट पहने दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने हाई वेस्ट पैंट पहनी है। वहीं कंगना ने अपने बालों को लुक देने के लिए बन बनाया है और गले में गोल्डन चेन से अपने लुक को कंप्लीट किया है। इसके साथ ही कंगना ने कैप्शन में लिखा-‘ इस फैक्ट पर जोर देना चाहती हूं कि एक महिला क्या पहनती है और क्या पहनना भूल जाती है, ये हर तरह से उनका मैटर है…न कि आपका।’

कंगना के इन तस्वीरों को शेयर करने के पीछे लग रहा है कि जैसे वह अप्रत्यक्ष रूप से ईरान में हिजाब के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन का समर्थन किया है।

सोशल मीडिया पर कंगना का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म के अलावा वह फिल्म तेजसऔर अलौकिक देसाई की फिल्म सीता में भी अभिनय करती नजर आएंगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.