नव वर्ष पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी

Ranchi : नव वर्ष के अवसर पर शुक्रवार को राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की और उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रशासनिक अधिकारियों में कृषि, पशुपालन एवं

नव वर्ष पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी

Ranchi : नव वर्ष के अवसर पर शुक्रवार को राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की और उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रशासनिक अधिकारियों में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीक, उद्योग सचिव अरवा राजकमल, योजना एवं विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव के. श्रीनिवासन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की सचिव पूजा सिंघल, कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक मनीष रंजन, परिवहन आयुक्त संजीव कुमार बेसरा, वित्त विभाग के विशेष सचिव संदीप सिंह, जल जीवन मिशन के प्रबंध निदेशक रमेश घोलप, धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन, गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव, रांची नगर निगम के नगर आयुक्त सुशांत गौरव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

पुलिस विभाग से एसीबी एडीजी प्रिया दुबे, सीआईडी आईजी असीम विक्रांत मिंज, आईजी प्रोविजन मयूर पटेल, आईजी मुख्यालय सुदर्शन प्रसाद मंडल, डीआईजी एसीबी चंदन सिन्हा, डीआईजी विशेष शाखा नौशाद आलम, डीआईजी बोकारो आनंद प्रकाश, डीआईजी हजारीबाग अंजनी कुमार झा, पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, पाकुड़ एसपी निधि द्विवेदी, रांची सिटी एसपी पारस राणा सहित कई वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा सीसीएल के सीएमडी एनके सिंह, रांची रेल मंडल की सीनियर डीसीएम सूची सिंह, महाधिवक्ता राजीव रंजन, अपर महाधिवक्ता अशोक कुमार, झारखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. जमाल अहमद, एनएचएआई झारखंड के क्षेत्रीय अधिकारी मुकुंद अतरदे और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के क्षेत्रीय अधिकारी अभिलाष श्रीवास्तव ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से झारखंड को एक मजबूत, समृद्ध और विकसित राज्य बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वर्ष 2026 राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएगा।


WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.