पीरपैंती में कड़ाके की ठंड के बीच अदाणी फाउंडेशन का कंबल वितरण अभियान

पीरपैंती : पीरपैंती क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच अदाणी फाउंडेशन जरूरतमंदों के लिए सहारा बनकर सामने आया है। जब ठंड से बचने के लिए लोग घरों में सिमटने को मजबूर हैं, ऐसे समय में अदाणी फाउंडेशन की टीम गांव-गांव पहुंचकर गरीब,

पीरपैंती में कड़ाके की ठंड के बीच अदाणी फाउंडेशन का कंबल वितरण अभियान
Advertisement

पीरपैंती : पीरपैंती क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच अदाणी फाउंडेशन जरूरतमंदों के लिए सहारा बनकर सामने आया है। जब ठंड से बचने के लिए लोग घरों में सिमटने को मजबूर हैं, ऐसे समय में अदाणी फाउंडेशन की टीम गांव-गांव पहुंचकर गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण का मानवीय अभियान चला रही है।

अब तक पीरपैंती क्षेत्र में पांच हजार से अधिक कंबलों का वितरण किया जा चुका है। इसी क्रम में मंगलवार को हरिणकोल पंचायत के हरीसपुर गांव में करीब पांच सौ जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराए गए। कंबल पाकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ नजर आया।

अदाणी फाउंडेशन के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने में पंचायत प्रतिनिधियों—मुखिया, सरपंच और वार्ड सदस्यों—का महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है, जिससे सही समय पर सही लोगों तक सहायता पहुंचाई जा रही है।

पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुरारी पासवान ने भी अदाणी फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ठंड के इस कठिन दौर में गरीबों और असहायों के लिए किया गया यह कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.