पीरपैंती व परशुरामपुर पंचायत में अदाणी फाउंडेशन का शीतकालीन राहत अभियान, 822 जरूरतमंदों को मिले कंबल

Pirpainti (Bhagalpur) : कड़ाके की ठंड को देखते हुए अदाणी फाउंडेशन द्वारा शीतकालीन राहत अभियान के तहत रविवार को पीरपैंती पंचायत और परशुरामपुर पंचायत में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत कुल 822 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए

पीरपैंती व परशुरामपुर पंचायत में अदाणी फाउंडेशन का शीतकालीन राहत अभियान, 822 जरूरतमंदों को मिले कंबल
Advertisement

Pirpainti (Bhagalpur) : कड़ाके की ठंड को देखते हुए अदाणी फाउंडेशन द्वारा शीतकालीन राहत अभियान के तहत रविवार को पीरपैंती पंचायत और परशुरामपुर पंचायत में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत कुल 822 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए।

पीरपैंती पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रणव यादव, बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड के एसडीओ शशिकांत कुमार, पीरपैंती थाना अध्यक्ष नीरज कुमार, पंचायत मुखिया गुलअफसा परबीन सहित अदाणी फाउंडेशन के पदाधिकारी, वार्ड सदस्य और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने अदाणी फाउंडेशन की इस मानवीय पहल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल वितरण जैसी सहायता उनके लिए बड़ी राहत साबित होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अदाणी फाउंडेशन आगे भी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए इस तरह के राहत कार्यक्रम निरंतर चलाता रहेगा।

कंबल प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने अदाणी फाउंडेशन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस सहायता से उन्हें ठंड से राहत मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *