रांची में एयर शो का भव्य समापन: वायुसेना के शौर्य ने मोहा मन

मुकेश रंजन Ranchi : राजधानी के नामकुम स्थित खोजाटोली आर्मी ग्राउंड में रविवार को आयोजित एयर शो के दूसरे और अंतिम दिन भारतीय वायुसेना ने अद्भुत शौर्य और कौशल का प्रदर्शन किया। सूर्यकिरण एयरोबेटिक्स टीम के पायलटों ने हॉक विमानों से करीब एक घंटे तक

रांची में एयर शो का भव्य समापन: वायुसेना के शौर्य ने मोहा मन
Advertisement

मुकेश रंजन 

Ranchi : राजधानी के नामकुम स्थित खोजाटोली आर्मी ग्राउंड में रविवार को आयोजित एयर शो के दूसरे और अंतिम दिन भारतीय वायुसेना ने अद्भुत शौर्य और कौशल का प्रदर्शन किया। सूर्यकिरण एयरोबेटिक्स टीम के पायलटों ने हॉक विमानों से करीब एक घंटे तक आकाश में हैरतअंगेज़ करतब दिखाकर हजारों दर्शकों का दिल जीत लिया।

Also Read : दंगाइयों से जान बचाकर भागे लोगों को पुलिस ने और भी अधिक तड़पाया

विमानों की केवल पांच मीटर की दूरी पर उड़ान भरते हुए पायलटों ने विभिन्न आकृतियाँ बनाईं, जिनमें तिरंगे की आकृति सबसे खास रही। जैसे ही आकाश में तिरंगा उभरा, ग्राउंड “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा। दर्शकों की आंखें आसमान पर टिकी रहीं और हर करतब पर तालियों और नारों की गूंज सुनाई दी।

इस रोमांचक शो में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी की भागीदारी रही। दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला, कई लोग हाथों में तिरंगा झंडा लेकर वायुसेना का अभिवादन करते नजर आए। सूर्यकिरण टीम के विमान जैसे ही आकाश में प्रकट होते, लोग तालियों से उनका स्वागत करते।

भारतीय वायुसेना का यह प्रदर्शन न केवल तकनीकी कौशल का परिचायक था, बल्कि देशभक्ति की भावना से भी भरपूर रहा। शो में शामिल हर व्यक्ति के चेहरे पर गर्व और मुस्कान साफ झलक रही थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.