सोनहातू में दिवा-रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान

Ranchi : सोनहातू थाना मैदान में आयोजित दिवा-रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार सुबह पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया और बेहतरीन खेल प्रदर्शन के माध्यम से दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में के के

सोनहातू में दिवा-रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान
Advertisement

Ranchi : सोनहातू थाना मैदान में आयोजित दिवा-रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार सुबह पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया और बेहतरीन खेल प्रदर्शन के माध्यम से दर्शकों का दिल जीत लिया।

सोनहातू में दिवा-रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान
सोनहातू में दिवा-रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान

प्रतियोगिता में के के ब्रदर्स, रांची ने प्रथम स्थान प्राप्त कर एक लाख रुपये की नगद राशि जीती। गाड़ा फार्म एम टी, कोकर ने द्वितीय स्थान हासिल किया और उन्हें सत्तर हजार रुपये प्रदान किए गए। आई एम एस, ईचागढ़ तथा ब्लैक टीम, नामकुम को तृतीय स्थान के रूप में पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

Also Read : दंगाइयों से जान बचाकर भागे लोगों को पुलिस ने और भी अधिक तड़पाया

इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवेंद्रनाथ महतो (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी) ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, फुटबॉल एक ऐसा खेल है जो टीम भावना, अनुशासन और समय प्रबंधन का प्रशिक्षण देता है। राज्य सरकार को चाहिए कि वह खेल क्षेत्र के प्रति गंभीर हो और विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए नियोजन में समुचित आरक्षण सुनिश्चित करे।

कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें फनी भूषण सिंह मुंडा, कलेवर मुंडा, विकास सिंह मुंडा, चंदन कुमार (थाना प्रभारी), धनपति महतो, श्याम महतो, अभिराम महतो, इंद्रदेव सिंह मुंडा और सुपेंद्र नाथ महतो प्रमुख रहे।

आयोजन को सफल बनाने में विशेश्वर महतो , नागेंद्र महतो , खंजन महतो और रवि सांडील की भूमिका सराहनीय रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.