बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, जो आखिरी बार हाउसफुल 5 में नज़र आए थे, ने अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। अब अक्षय जॉली एलएलबी 3 में वापसी कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ अरशद वारसी भी नज़र आएंगे। इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक इस प्रोजेक्ट का दमदार टीज़र अब मेकर्स ने जारी कर दिया है।
नक्सली मुठभेड़, दो जवान घायल, हालत स्थिर
टीज़र में एक मजेदार झलक देखने को मिलती है, जहां जज त्रिपाठी (सौरभ शुक्ला) एक बार फिर दो जॉली के बीच फंस जाते हैं — तेज-तर्रार जॉली मिश्रा (अक्षय कुमार) और जुगाड़ू जॉली त्यागी (अरशद वारसी)। इसके बाद शुरू होता है ताबड़तोड़ तर्क-वितर्क, मजेदार नोक-झोंक और धमाकेदार कोर्टरूम ड्रामा। दोनों जॉली एक-दूसरे को ज़ुबानी मात देने में जुटे हैं, जबकि जज त्रिपाठी की सहनशक्ति अपनी आखिरी सीमा पर नज़र आती है।
अक्षय और अरशद के साथ इस बार सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी और अन्नू कपूर भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। टीज़र में अक्षय और अरशद की टक्कर साफ तौर पर दिखती है। सुभाष कपूर के निर्देशन और लेखन में बनी यह फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें, जॉली एलएलबी 2013 में आई थी और इसका सीक्वल 2017 में रिलीज हुआ था।

